मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सतर्कता जागरूकता सप्ताह (26 अक्तूबर से एक नवंबर) के अवसर पर जिला गंगा समिति, मऊ एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग, राजकीय पॉलिटेक्निक, मऊ के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ.हेमंत कुमार यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की शपथ दिलाई। सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी का पालन करने, भ्रष्टाचार से दूर रहने, नियमों एवं कानूनों का सम्मान करने तथा अपने कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिक मूल्यों तथा भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दे...