मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। नगर पालिका के निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक गुरुवार को पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने समीक्षा के दौरान ऐसे ठेकेदारों के विरूद्ध कार्रवाई करने एवं उन्हें काली सूची में डालने का निर्देश दिया जो कार्यों के प्रति लापरवाह पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भी ठेकेदार गुणवत्ता में सुधार व समय से कार्य पूरा नहीं करेंगे, उनको ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने पालिका के विकास एवं निर्माण कार्यों को करने वाले ठेकेदारों द्वारा किए जाने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के आदेश दिए। उन्होंने समीक्षा के दौरान मिली अनियमित्ताओं की जानकारी एवं कार्यों की लेटलतीफी के प्रति सख्त नाराजगी जताई। निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विकास एवं...