Mau News: काझा में नीलगाय पकड़ने के लिए चला विशेष अभियान
मऊ, सितम्बर 7 -- Mau News: रानीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा काझा में नीलगाय के आतंक से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं। ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दिए जाने के बाद सोमवार को ब्लॉक प्रशासन ने नीलगाय को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान ब्लॉक अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने मिलकर जंगलों में कई घंटे तक नीलगाय की तलाश की और उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि नीलगाय की फुर्ती के आगे सभी प्रयास विफल रहे और वह पकड़ से बाहर निकल गई। खबर लिखे जाने तक प्रशासनिक कर्मचारी एवं ग्रामीण मौके पर डटे रहे और अभियान जारी था। इस अभियान में ग्राम प्रशासक रविशंकर, सचिव दिनेश चंद्र, सेक्टर प्रभारी दुर्गेश सिंह, एडीओ पंचायत विजय शंकर सिंह, बजरंगी सिंह सहित लगभग 76 सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.