Mau News: कहीं बारिश तो कहीं करना पड़ा धूप का सामना
मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। मौसम में प्रतिदिन हो रहें बदलाव के बीच बुधवार को जनपद के दोहरीघाट और मुहम्मदाबाद गोहना सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र के कुछ हिस्से में हल्की बारिश हुई, तो शहर क्षेत्र में धूप का सामना करना पड़ा। पूरे दिन आसमान में बादलों और सूरज की आंखमिचोली चलती रही। किसान दिनभर तेज बारिश की आस में आसमान की तरफ टकटकी लगाए रहें, लेकिन बिन बरसे बादल लौट गए। वहीं जिन क्षेत्रों में बारिश हुई वहां मौसम सुहाना बना रहा तो शहर समेत अन्य हिस्सों में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहें। बुधवार को न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को सबुह से ही मौसम में बदलाव होता रहा। कभी तेज धूप निकती तो कभी आसमान में काले बादलों से ढक जा रहा था। कुछ समय आसमान में ऐसे बादल उमड़-घुमड़ रहें थे कि मानो तेज बारिश होगी। लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.