Mau News: कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, मिला सम्मान
मऊ, सितम्बर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबाद गोहना पर जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कला की अलग-अलग 12 विधाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सफल होने वाले छात्र- छात्राओं को जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा अभियान चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव ने सम्मानित किया। टाउन इंटर कॉलेज पर आयोजित कला उत्सव प्रतियोगिता में इंटर कॉलेज एवं हाई स्कूल के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद और जिला समन्वयक चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य टाउन इंटर कॉलेज डॉ रवींद्रनाथ यादव ने संयुक्त रूप से मां सरस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.