मऊ, अगस्त 23 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन जिला कलक्ट्रेट परिसर की विभिन्न समस्याओं और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में मास्टर प्लान से संबंधित कार्यों में कथित अवैध धन उगाही की शिकायतों के संबंध में था। ज्ञापन जिलाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्य विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में मास्टर प्लान से जुड़े कार्यों में कथित धन उगाही की शिकायतों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई। पार्टी ने संबंधित जेई की शैक्षणिक योग्यता और पद के अनुरूप तकनीकी पात्रता की जांच कराने की भी मांग उठाई। साथ ही कलक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई की कमी और गंदगी की ओर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। वहीं धरना स्थल पर इंटरलॉकिंग कराने, स्थायी...