Mau News: करोड़ों के विकास कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग
मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत दोहरीघाट में विकास के नाम पर खर्च हो रहे सरकारी धन और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। कस्बा निवासी संदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर आरोप लगाया है कि कई निर्माण कार्यों में मानकों की अनदेखी की गई, जबकि शिकायतों के निस्तारण में मौके की हकीकत परखे बिना ही अधिकारियों ने कथित तौर पर भ्रामक आख्या भेज दी। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बने गौरीशंकर घाट की सीढ़ियों के धंसने का हवाला देते हुए उन्होंने जुलाई 2023 से अब तक कराए गए सभी विकास कार्यों की उच्चस्तरीय तकनीकी जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता के मुताबिक नगर पंचायत में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी अनियमितताओं को लेकर उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.