Mau News: करवाचौथ: बादलों के बीच चांद का इंतजार, चलनी से किया दीदार
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। अर्नब चक्रवात के असर से बदले मौसम ने करवाचौथ के चांद का इंतजार कर रही सुहागिनों की बेचैनी बढ़ा दी। दिनभर आसमान में छाए बादलों और रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी के कारण चांद के दीदार को लेकर महिलाओं की धड़कनें बढ़ी रहीं। आसमान में बादलों की आवाजाही के बीच देर शाम चांद नजर आते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। हाथों में पूजा की थाली, चलनी और जल से भरा करवा लिए सुहागिनों ने चांद का दीदार किया और अपने पति की लंबी उम्र व अखंड सुहाग की कामना की। इसके बाद पति के हाथों पानी पीकर निर्जला व्रत का पारण किया। मौसम की चुनौती के बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक करवाचौथ का उत्साह देखते ही बना। यह भी पढ़ें- Jhansi News: बेढब मौसम चांद के दीदार को हुआ सितारों सा शृंगारमऊ में करवाचौथ का उत्साह नगर समेत ग्रामीण अंचलों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.