मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: कोपागंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भदसा मानोपुर निवासी एक व्यक्ति से एक कंपनी से कम कीमत पर छड़ उपलब्ध कराने का झांसा देकर 80 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोपागंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित की जानकारी भदसा मानोपुर निवासी शैलेश मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मकान की छत की ढलाई के लिए उसे छड़ की जरूरत थी। गांव के सुरेंद्र राय ने उसे बताया कि उसका एक परिचित कंपनी में सेल्समैन है, जो कम कीमत पर छड़ उपलब्ध करा सकता है। इसके बाद सुरेंद्र राय के माध्यम से शैलेश की विशाल गुप्ता नामक व्यक्ति से फोन और व्हाट्सएप पर बातचीत हुई।

ठगी की प्रक्रिया पीड़ित के अनुसार, विशाल गुप्ता ने बताया कि एक स्टील फर्म के नाम पर 25 प्रतिशत रकम जमा करने के बाद छड़ उपलब्ध...