मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र का कटघराशंकर तिराहा वर्षों से क्षेत्र के किसानों और सब्जी विक्रेताओं के लिए रोजी-रोटी का केंद्र बना हुआ है। यहां हर दिन सुबह से शाम तक रोड पर ही सब्जी बाजार लगता है। इस बाजार पर 30 से 35 गांवों के छोटे किसानों का जीविकोपार्जन टिका हुआ है। किसानों की मांग के बावजूद आज तक मधुबन में एक स्थाई सब्जी मंडी का निर्माण नहीं हो सका, जिसके कारण किसानों को खुले रोड पर ही बाजार लगाना पड़ता है। अब प्रशासन द्वारा इस रोड पर लगने वाले बाजार को हटाने की सुगबुगाहट शुरू हुई है, जिससे किसानों और दुकानदारों में भारी आक्रोश है। स्थानीय किसानों ने बताया कि कटघराशंकर तिराहा मधुबन का सबसे प्रमुख चौराहा है। जहां से मऊ, बलिया और देवरिया की ओर रास्ता जाता है। यहां फतहपुर, लखनौर, मर्यादपुर, डुमरी, कटघर...