मऊ, अगस्त 8 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र में तिघरा दलित बस्ती से लौवासाथ को जोड़ने वाले कच्चे मार्ग पर जल निकासी के लिए लगा ह्यूम पाइप काफी समय से क्षतिग्रस्त है। पाईप के पूरी तरह टूट जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग ने अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराया, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। यह मार्ग तिघरा और लौवासाथ समेत आस-पास के कई गांव के लोगों के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन करीब 400 से 500 ग्रामीण इसी रास्ते से स्कूल, बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आते जाते हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: उतरांव-संबोधिपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है।...