Mau News: ककराडीह में बांस-बल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली से हादसे का भय
मऊ, अगस्त 30 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मधुबन के वार्ड नम्बर-11 ककराडीह में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से भगवान भरोसे चल रही है। यहां बिजली के पक्के पोल नहीं होने के कारण बांस और बल्लियों के सहारे तार खींचे गए हैं। आंधी-बारिश में आए दिन लाइट बाधित रहती है और तार नीचे लटक जाते हैं, जिससे हमेशा जान-माल का खतरा बना रहता है। इस बाबत शिकायत के बाद भी आज तक पोल नहीं लगाए जाने से उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। वार्ड नं. 11 ककराडीह निवासी हरिमोहन निषाद ने अधिशासी अभियंता को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि वार्ड में बिजली के स्थाई पोल नहीं हैं। पोल के अभाव में उपभोक्ताओं ने बांस और लकड़ी की बल्लियों के सहारे बिजली के तारों को खींच रखा है। जो कभी भी टूटकर गिर सकते हैं। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि हल्की आंधी और बारिश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.