Mau News: कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में समारोह पूर्वक मनी जयंती
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कंपोजिट विद्यालय टड़वा चौबेपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। एसआरजी संजय कुमार तिवारी एवं प्रधानाध्यापक हरीलाल यादव द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस पावन अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीयता से ओतप्रोत एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। एसआरजी संजय कुमार तिवारी ने विद्यालय की रसोइयों को अपने हाथों से साड़ियां भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में भूपेन्द्र प्रताप सिंह, नोडल शिक्षक संकुल संतोष कुमार सिंह, सदफ यास्मीन, रामप्रवेश यादव, मोहम्मद अहमर सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.