Mau News: औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के निरीक्षण में मिली खामियां
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा घोसी में स्थित विजय सिनेमा हॉल के निकट स्थित एक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म स्वामी एवं विक्रय के लिए अनुमोदित व्यक्ति सचिन कुमार उपस्थित रहे। निरीक्षण में प्रतिष्ठान पर औषधि अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं पाई गई। भंडारित औषधियों में से तीन औषधियों के बिल प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित औषधियों को परीक्षण के लिए नमूने के रूप में संकलित किया गया। इसके अतिरिक्त फर्म स्वामी द्वारा अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के लिए स्वयं के अनुभव से संबंधित आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए। हाल ही में जारी अनुभव प्रमाण पत्र, जो रुक्मानन्द मद्धेशिया के हित में जारी किया गया है, को भी सत्यापन के लिए प्रस्तुत नहीं किया गया। विभाग द्वारा संबंधित फर्म को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.