Mau News: ओवररेटिंग पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 14 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित
मऊ, नवम्बर 7 -- Mau News: मऊ,संवाददाता। किसानों से उर्वरकों की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के विभिन्न विकास खंडों में संचालित उर्वरक बिक्री केंद्रों पर अधिकारियों ने किसान के भेष में पहुंचकर औचक निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर उर्वरक बेचने के मामले में 14 विक्रेता दोषी पाए गए। प्रशासन ने सभी के उर्वरक विक्रय प्राधिकार पत्र निलंबित करते हुए उनकी उर्वरक बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है।जनपद में कुछ उर्वरक विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने की शिकायतें समाचार पत्रों के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में आई थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को गोपनीय तरीके से जांच और कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.