मऊ, जुलाई 30 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ऑपरेशन मजनू अभियान चलाया गया। अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से पुलिस टीम ने 54 मनचलों को हिरासत में लेते हुए 12 बाइकों को जब्त कर लिया। पुलिस टीम की कार्रवाई से पूरे दिन अफरा-तफरी मची रही। अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे, छात्राओं से छेड़छाड़ की आशंका वाले और स्टंटबाजी कर रहे कुल 54 युवकों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनसे बंधपत्र भरवाया गया ताकि वे भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न हो सके। यह भी पढ़ें- Mau News: 16 मनचलों पर कसा शिकंजा, पांच वाहनों का चालान साथ ही साथ यातायात नियमों का उल्लंघन और स्टंटबाजी में इस्तेमाल की जा रही 12 मोटरसाइकिलों को भी सीज कि...