Mau News: ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते प्रभाव से स्थानीय व्यापारी चिंतित
मऊ, सितम्बर 2 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल जिला इकाई मऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें लगातार बढ़ते ऑनलाइन व्यापार के कारण स्थानीय और पारंपरिक व्यापारियों के समक्ष आ रहे गंभीर आर्थिक संकट पर गहन चिंता व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार से मांग किया कि या तो ऑनलाइन व्यापार पर तत्काल रोक लगाई जाए या फिर इस पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ/कर आरोपित किया जाए, ताकि बाज़ार में प्रतिस्पर्धा का संतुलन बना रहे। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि ऑनलाइन कंपनियों की अनुचित व्यापारिक नीतियों और भारी डिस्काउंट के कारण स्थानीय बाजारों का व्यापार लगातार घट रहा है। इससे छोटे एवं मध्यम व्यापारी भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं। यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.