Mau News: एसयूवी में टक्कर के बाद बाइक सवार युवक घायल
मऊ, जुलाई 6 -- Mau News: पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कुंभापुर में सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने एसयूवी में टक्कर मार दिया। इस घटना में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं बाइक सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। उधर सूचना पाकर पहंुची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी रही। जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमीन सहरुल्लाह गांव निवासी 22 वर्षीय सैफ अपने घर से किसी कार्यवश मऊ जा रहा था। इस दौरान जब वह कुम्भापुर के समीप पहुंचा तो सड़क पर एक एसयूवी का ड्राइवर अपनी गाड़ी घुमा रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार शायद इसको नहीं देख सका और बाइक सहित एसयूवी के साइड में जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में बाईक का अगला हिस्सा और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.