Mau News: एसडीएम ने शराब की दुकानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
मऊ, सितम्बर 6 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और निर्धारित नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने शनिवार की देर शाम शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण का असर एसडीएम के अचानक पहुंचने से दुकान संचालकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दुकानों पर बिक्री व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, लाइसेंस, निर्धारित मूल्य सूची और सीसीटीवी कैमरों समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निर्देशों का पालन एसडीएम ने दुकान संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित समय के बाद किसी भी हालत में शराब की बिक्री न की जाए। साथ ही ग्राहकों को निर्धारित दर पर ही शराब उपलब्ध कराने और दुकान पर मूल्य सूची प्रमुख स्थान पर लगाने को कहा। उन्होंने स्टॉक और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.