Mau News: एसडीएम ने पेट्रोल पंप का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
मऊ, अगस्त 6 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन के निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री के नेतृत्व में तीन पेट्रोल पंप का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पेट्रोल पंपों पर पहुंचकर माप विधि, स्टॉक रजिस्टर, मानक मीटर से पेट्रोल तथा डीजल की डिस्टेंसी की जांच की। पेट्रोल पंपों पर लगे हुए अग्निशम यंत्र की वैधता तिथि की भी जानकारी ली। कुछ पंपों पर साफ-सफाई नहीं मिलने पर उसे सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेट्रोल पंप के मालिकों को सख्त निर्देश दिया कि ग्राहकों को शुद्ध एवं सही पेट्रोल दें। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक विनोद अग्रहरि, बाट माप अधिकारी अवनीश शुक्ला, पंकज कुमार, सुदेश सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.