मऊ, जुलाई 4 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। उप जिलाधिकारी कार्यालय में शनिवार को जनसुनवाई के दौरान तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने फरियादियों की समस्या सुनी। साथ ही उनके मामले का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील क्षेत्र के ग्राम ककरहा रानीपुर निवासी सुनीता देवी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर इस बात का जिक्र किया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा आबादी की जमीन में बाउंड्री वॉल बना रहे हैं। जिस पर एसडीएम अर्चना अग्निहोत्री ने प्रार्थना पत्र को गंभीरता पूर्वक पढ़ने के पश्चात संबंधित विभाग को देखकर इसकी रिपोर्ट मांगी है। जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। इसी प्रकार भिन्न-भिन्न मामलों को भी एसडीएम ने बारीकी से देखा और उन्हें न्याय का भरोसा दिला...