Mau News: एसडीएम ने गौशाला का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
मऊ, अगस्त 29 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत पिढवल क्षेत्र के मानिकपुर जमीन हाजीपुर गांव में स्थित निराश्रित पशुओं के लिये बनाई गई अस्थाई गोशाला का शनिवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। गोशाला की देख रेख करने वाली कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 65 पशु पंजीकृत मिले। जिनमें से कुछ पशुओं की टैगिंग नहीं पाये जाने पर उपजिलाधिकारी ने इस बाबत जानकारी ली। कार्यदायी संस्था व पशु चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि बरसात के दिनों में टैगिंग नहीं की जाती है, क्योंकि इससे पशुओं में संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। बरसात का सीजन बीतने के बाद बचे हुए पशुओं की टैगिंग की जायेगी। उपजिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान पशुओं को दिए जाने वाले चारे की उपलब्धता और उसकी गुणवत्ता के बारे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.