मऊ, अक्टूबर 21 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी 23 अक्टूबर को विधान परिषद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान को लेकर प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई है। तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने स्थानीय तहसील अंतर्गत बड़रांव व घोसी विकास खंड स्थित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही निर्वाचन में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने बताया कि एमएलसी चुनाव के लिये घोसी सर्किल में कुल चार मतदान केन्द्र बनाए गये हैं। जिसमें घोसी, बड़रांव, दोहरीघाट व कोपागंज के विकास खंड कार्यालयों में मतदान केन्द्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: एमएलसी चुनाव ...