मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नवागत उपजिलाधिकारी दीपक सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को तहसील अधिवक्ता संघ मधुबन के पदाधिकारियों संग बैठक किया। तहसील सभागार में आयोजित बैठक में राजस्व कार्यों में पारदर्शिता, न्यायिक प्रक्रिया में तेजी और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने एसडीएम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अविनाश कुमार मल्ल, योगेश चतुर्वेदी, प्रदीप मिश्र, संतोष तिवारी, शिवप्रकाश सिंह और संजय तिवारी ने समस्याओं से अवगत कराया। जिसे एसडीएम ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Chandauli News: बार और बेंच के बीच संवाद से ही फरियादियों को मिलेगा न्याय उन्हो...