Mau News: एसडीएम के निर्देश के बाद लरेवां से हटी शराब दुकान
मऊ, जुलाई 8 -- Mau News: चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरेवां में कम्पोजिट शराब की दुकान की मंजूरी के खिलाफ चल रहा ग्रामीणों का आक्रोश आखिरकार रंग लाया। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दुकान को लरेवां से हटाकर ग्राम असलपुर स्थित भैंसही नदी के समीप स्थानांतरित कर दिया गया है। दुकान के स्थानांतरण से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। गांवासियों ने एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना अर्चना अग्निहोत्री सहित जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लरेवां में कम्पोजिट शराब की दुकान की मंजूरी की जानकारी मिलते ही करीब डेढ़ पखवाड़े से ग्रामीणों में आक्रोश था। स्कूल और आबादी के पास दुकान न खुलने देने की मांग को लेकर ग्रामीण लगातार धरना-प्रदर्शन कर रहे थे, और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Bali...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.