मऊ, जुलाई 18 -- Mau News: मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे के विजय स्तंभ चौक निवासी प्रतिष्ठित चिकित्सक परिवार की बेटी डॉ.रितिका ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे मुहम्मदाबाद गोहना और जनपद का गौरव बढ़ाया है। 15 जुलाई को लखनऊ में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने एमबीबीएस की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ.रितिका, प्रसिद्ध सर्जन डॉ.प्रवीण मद्धेशिया एवं नेत्र चिकित्सक डॉ.पवन मद्धेशिया की भतीजी तथा समाजसेवी प्रदीप कुमार मद्धेशिया और रीता गुप्ता की पुत्री हैं। नगरवासियों, सामाजिक संगठनों तथा चिकित्सकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: विधायक ने नीट उत...