Mau News: एफएलसी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस में चल रहे एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) कार्यों का भी जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एफएलसी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वेयरहाउस के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की निरंतर क्रियाशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा, निगरानी एवं रखरखाव के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, वेयरहाउस की व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.