Mau News: एफआरसीटी ने दो वर्ष में जरूरतमंदों को बांटी चार करोड़ की सहायता
मऊ, नवम्बर 5 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत स्थित एक निजी हाल में फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम (एफआरसीटी उत्तर प्रदेश) का द्वितीय स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर संस्था के दो वर्ष पूरे होने की खुशियां साझा की गईं। पदाधिकारियों और सदस्यों ने संस्था के सेवा कार्यों को और विस्तार देने का संकल्प लिया। संस्था की बेटी विवाह शगुन योजना के तहत अब तक जरूरतमंद परिवारों को लगभग दो करोड़ रुपये तथा आकस्मिक निधन सहायता योजना के अंतर्गत लगभग दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। इस प्रकार दोनों योजनाओं के माध्यम से संस्था अब तक चार करोड़ रुपये से अधिक की सहायता जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचा चुकी है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आस्था हॉस्पिटल के संचालक डॉ.अशोक उपस्थित रहे। इस मौके पर मऊ जिलाध्यक्ष आधीश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.