Mau News: एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना समाप्त, 12 से लखनऊ में अनिश्चितकालीन आंदोलन
मऊ, अक्टूबर 10 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर चल रहा तीन दिवसीय धरना शनिवार को समाप्त हो गया। धरने के अंतिम दिन कर्मचारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मांगों के समाधान तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। कर्मचारी नेताओं ने घोषणा की कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 12 अक्तूबर से लखनऊ के इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित धरने को पेंशनर संघ, मऊ के संरक्षक सीताराम कुशवाहा ने भी समर्थन दिया। धरने में चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, एएनएम, आशा बहुओं समेत विभिन्न संवर्गों के स्वास्थ्यकर्मियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं उठाईं और मांगों के समाधान की आवाज बुलंद की। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.