Mau News: एनएचएम संविदा कर्मियों का धरना दूसरे दिन भी जारी
मऊ, अक्टूबर 9 -- Mau News: मऊ, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा तीन दिवसीय धरना शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और चिकित्सालयों से पहुंचे कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। उन्होंने शासन-प्रशासन से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष डॉ. शैलजाकांत पाण्डेय और जिला महामंत्री आशुतोष राय ने किया। वक्ताओं ने कहा कि एनएचएम के संविदा कर्मचारी सीमित संसाधनों और तमाम चुनौतियों के बीच ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मांगों को लेकर एनएचएम क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.