Mau News: एथलीट प्रतियोगिता नौ अक्तूबर से, हुई तैयारी बैठक
मऊ, सितम्बर 24 -- Mau News: मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के सिद्धा अहिलासपुर स्थित शहीद इंटर कॉलेज में तहसील, जनपद और मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर बैठक हुई। इसमें आगामी प्रतियोगिताओं की तिथियां निर्धारित करने के साथ आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की गई।तय कार्यक्रम के अनुसार तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 9 अक्तूबर, जनपदीय प्रतियोगिता 12 और 13 अक्तूबर तथा मंडलीय प्रतियोगिता 16 और 17 अक्तूबर को आयोजित होगी। प्रतियोगिताएं सब जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग में कराई जाएंगी। जिला क्रीड़ा सचिव संजय सिंह ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रमादित्य चौहान, शारीरिक शिक्षक वीरेंद्र विक्रम, जयराम सिंह यादव, भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.