Mau News: एचआईवी/एड्स के प्रति जनपद स्तरीय यूथ मैराथन दौड़ 11 को
मऊ, अगस्त 7 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में 11 अगस्त को जनपद स्तरीय यूथ मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं छात्र-छात्राओं के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर एचआर सोनी ने बताया कि पुरुष वर्ग के लिए 5 किलोमीटर तथा महिला वर्ग के लिए 3 किलोमीटर की मैराथन आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रात: छह बजे होगा। पुरुषों की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से आजमगढ़ तिराहा, रोडवेज होते हुए सोनीधापा मैदान तक तथा महिलाओं की दौड़ मिर्जाहादीपुर चौराहे से रेलवे ओवरब्रिज के पहले तक आयोजित की जाएगी। जिला क्षय रोग अधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि इस जनजागरूकता अभियान का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करें तथा युवाओं को प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.