मऊ, अक्टूबर 14 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कम्पोजिट विद्यालय, मुहम्मदाबाद गोहना की कक्षा 8 की छात्रा दिशा पटवा को एक दिन के लिए मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। मुख्य विकास अधिकारी के रूप में दिशा पटवा ने विकास भवन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने जनसमस्याएं सुनीं तथा उनके समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान छात्रा ने प्रशासनिक कार्यों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- कक्षा छह की छात्रा बनी...