मऊ, सितम्बर 15 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मंगलवार को विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में छात्राएं, अध्यापिकाएं एवं रसोइया उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के समय विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार सब्जी, चावल एवं दाल तैयार की गई थी तथा छात्राएं भोजन कर रही थीं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई, जो संतोषजनक पाई गई। इसके साथ ही किचन की साफ-सफाई एवं वहां रखी खाद्य सामग्री का भी निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने रसोइया को निर्देशित किया कि खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने से पूर्व उनकी एक्सपायरी तिथि अवश्य जांची जाए तथा किसी भी दशा में एक्सपायर खाद्य सामग्री का प्रयोग न किया जाए।...