मऊ, अगस्त 5 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के सुग्गीचौरी में बुधवार को श्री खाकी बाबा प्रीमियर लीग मानसून कप 2026 की शुरुआत हुई । सुग्गीचौरी स्थित प्ले ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन मैच सिसवा और बैरियाडीह की टीमों के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले के बीच सिसवा ने बैरियाडीह को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। नगर पंचायत मधुबन के अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत मल्ल महावीर झंडा का पूजन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।आयोजक समाजसेवी मनोज पटेल ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता का फाइनल 12 अगस्त को खेला जाएगा। निर्णायक के रूप में मनी साहनी और अजय साहनी अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। कमेंटेटर की भूमिका में प्रमोद पटेल और अभिषेक साहनी हैं। स्कोरर आकाश साहनी जबकी पिच क्यूरेटर सूरज साहनी हैं। ...