मऊ, अगस्त 20 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। ब्राह्मण विकास परिषद जनपद मऊ के तत्पावधान में बुधवार की शाम सरवां में तुलसी जयंती का कार्यक्रम रामजी उपाध्याय के अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर विनोद कुमार तिवारी को परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास जी हिंदी साहित्य के इतिहास में भक्ति काल के सगुण भक्ति के कवियों के रूप में प्रसिद्ध हो गए। वह प्रकांड विद्वान, उच्च कोटि के रचनाकार, विश्व प्रेम के पोषक और भारतीयता के संरक्षक तथा लोकमंगल की भावना से परिपूर्ण तथा अद्भुत समन्वयकारी थे। अमरनाथ मिश्रा ने कहा कि तुलसीदास के साहित्य हर समय के लिए प्रासंगिक है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: तुलसीदास जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या आयोजित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे न...