मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: दोहरीघाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ फैजान की बेटी उकबा फैजान ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उकबा ने 607 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया 7944 रैंक प्राप्त की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार ही नहीं बल्कि अस्पताल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। शुभचिंतक लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं। खुशी जताने वालों में डॉ प्रवीण यादव, डॉ इरशाद, डॉ शोभित, डॉ खालिदा जिया उस्मानी, डॉ दिनेश यादव, अहमद जमील, राजेश कुमार, सचिन श्रीवास्तव, हसनैन अहमद, सुरेंद्रनाथ यादव, वीरेंद्र राय, आयुष सिंह, भूपेश सिंह, आमिर अंसारी, राहुल नायक, निखिल राय, रेनू सिंह, शेराज, रविन्द्र, मकसूद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...