मऊ, जुलाई 24 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अंतर्गत ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित जनपद के तीन किसानों को विधायक मधुबन राम विलास चौहान एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने ट्रैक्टर वितरित किया। कलक्ट्रेट प्रांगण में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं जिलाधिकारी ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी प्रदान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। योजना के अंतर्गत चयनित किसानों को कृषि कार्यों के लिए ट्रैक्टर उपलब्ध कराया गया। ट्रैक्टर मिलने से किसानों को कृषि कार्यों में सुविधा होगी और खेती की लागत एवं समय में कमी आएगी। योजना के तहत प्रथम किसान प्रदीप गुप्ता पुत्र हरिश्चंद्र गुप्ता, निवासी भैसा नई बाजार, खरद, दोहरीघाट, द्वितीय किसान भरत सिंह यादव पुत्र अक्षैबर यादव, निवासी अछार, मऊ एवं तृतीय किसान मुन्नालाल यादव पुत्र गांधी यादव, निव...