मऊ, नवम्बर 6 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को दबिश देकर ई-रिक्शा में यात्रियों से पैसे चुराने के मामले में चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने गिरफ्तार महिलाओं के पास से यात्रियों से चोरी 20 हजार रुपया नगदी समेत अन्य सामान बरामद किया। गिरफ्तार चारों महिला चोरों से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर चोरों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर कोतवाल प्रमेन्द्र सिंह शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। चेकिंग अभियान के दौरान शहर कोतवाली पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ई-रिक्शा में यात्रियों से चोरी के मामले में चार शातिर महिला चोर जिला अस्पताल के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में आई हुई हैं। मुखबिर से सूचन...