मऊ, अगस्त 4 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी क्षेत्र के मुंगेश्वर कांशीराम आवास कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक की अवैध संबंध को लेकर हुई हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस टीम ने सरवां मोड़ कंधेरी रणबीरपुर बार्डर के पास से हत्याकांड में शामिल प्रेमिका समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि एक आरोपी अभी भी फरार है। मामले का पर्दाफाश करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश है। पुलिस की जांच में पाया गया कि हत्याकांड में गिरफ्तार महिला का कई युवकों के साथ अवैध संबंध था। बताया कि गाजीपुर के जंगीपुर निवासी 36 वर्षीय असगर अली सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर कांशीराम में रहकर ई रिक्शा चलाने का काम करता था। असगर अली की एक दिन पहले घर के सामने चाकू से हमला कर हत्या कर दी...