Mau News: ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल 31 अक्तूबर से
मऊ, अक्टूबर 27 -- Mau News: मऊ, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का मॉक पोल 31 अक्तूबर और एक नवंबर को कराया जाएगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में दोनों दिन सुबह नौ बजे से मॉक पोल की प्रक्रिया शुरू होगी। निर्वाचन तैयारियों के क्रम में वेयरहाउस में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य लगातार किया जा रहा है। एफएलसी का कार्य समाप्त होने के बाद मॉक पोल कराया जाएगा, ताकि मशीनों की कार्यप्रणाली की जांच की जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं मंत्रियों से मॉक पोल के दौरान अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.