मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य कलक्ट्रेट परिसर स्थित वेयरहाउस में निरंतर किया जा रहा है। एफएलसी कार्य समाप्त होने के बाद 31 अक्तूबर एवं एक नवंबर को सुबह नौ बजे से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का मॉक पोल कराया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव एवं मंत्रियों से अनुरोध किया है कि मॉक पोल की प्रक्रिया के दौरान अपने प्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके। यह भी पढ़ें- Mau News: ईवीएम-वीवीपैट का मॉक पोल 31 अक्तूबर से उन्होंने बताया कि मॉक पोल के दौरा...