Mau News: ईमानदारी से कार्य करना दोनों महापुरुषों को सच्ची श्रध्दांजलि : सीओ
मऊ, अक्टूबर 3 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में शुक्रवार को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर झंडारोहण के बाद श्रध्दांजलि कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रध्दांजलि दी गई। कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सत्येन्द्र भूषण तिवारी ने पुलिसकर्मियों को ईमानदारी पूर्वक अपने कार्यों को पूरा करने की शपथ दिलाई। कहा कि ईमानदारी व सच्चाई से किया गया कार्य ही हमारे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि है। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता व ईओ अनिल कुमार ने झंडा फहराया। यह भी पढ़ें- Hapur News: गांधी जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.