मऊ, सितम्बर 29 -- Mau News: मऊ, संवाददाता। थाना दक्षिण टोला क्षेत्र अंतर्गत इस्लामाबाद मुहल्ले में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी मुहल्ले में मातम छाया गया। सोमवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद तीनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए इस्लामाबाद मुहल्ला स्थित कब्रिस्तान लाया गया। गमजदा माहौल के बीच जनाजे की नमाज में सैकड़ों की संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़े रहे। थाना दक्षिण टोला मुहल्ला निवासी अबुल हसन के घर एक दिन पूर्व सोमवार को बड़े बेटे 26 वर्षीय बरकुतुल्लाह की शादी थी। सुबह में निकाह के बाद मंगलवार में आयोजित होने वाले वलीमा की तैयारी चल रही थी। वलीमा की तैयारी के दौरान ही टेंट के कारीगर टेंट लगाने का काम कर रहे थे। टेंट लगाने के दौरान ही घर से ऊपर से गुजरे 11 हजार हाईटेंशन तार स...