Mau News: इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला काटकर चार लाख का सामान चोरी
मऊ, अगस्त 6 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अंतर्गत मझवारा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मऊ-बलिया बॉर्डर पर इंद्रानगर चट्टी पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का ताला काटकर हौसला बुलंद चोरों ने चार लाख रूपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया और आराम से फरार हो गए। विगत एक माह से लगातार आधा दर्जन चोरी व मंगलवार व बुधवार की रात लगातार हुई चोरी के बाद क्षेत्र के दुकानदार व आम नागरिकों में दहशत पैदा हो गई है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस धृतराष्ट्र की मुद्रा में हाथ पर हाथ धरे बैठी है जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के मऊ-बलिया बार्डर स्थित इंद्रानगर चट्टी निवासी रामकेवल चौहान पुत्र सुरेंद्र चौहान की इंद्रानगर चट्टी पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। बुधवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.