Mau News: इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण पूरा, युवाओं को मिले प्रमाण पत्र
मऊ, अक्टूबर 28 -- Mau News: दोहरीघाट (मऊ),हिन्दुस्तान संवाद।खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मंडलीय कार्यालय गोरखपुर के तत्वावधान में ग्रामोद्योग विकास योजना के सेवा उद्योग (इलेक्ट्रिशियन) के तहत आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयोग के जिला समन्वयक अधिकारी दीपक कुमार मीणा ने युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी कौशल युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर खोल रहा है। इलेक्ट्रिशियन जैसे सेवा उद्योग में प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा अपने हुनर के दम पर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने युवाओं से प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल का उपयोग कर अपन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.