Mau News: इजराइल भेजने के नाम पर चार लोगों से आठ लाख की ठगी
मऊ, सितम्बर 4 -- Mau News: कोपागंज, हिंदुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी चट्टी पर स्थित एक कार्यालय द्वारा इजराइल भेजकर नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लोगों से आठ लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद कथित एजेंटों ने मोबाइल बंद कर दिया और अपना कार्यालय भी खाली कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी निवासी अमरनाथ यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पंकज यादव निवासी बनकटी, देवरिया, विवेक यादव निवासी महुआडीह रामपर बनहर, देवरिया और फतेह बहादुर यादव निवासी चकरा, हलधरपुर के साथ पहले रूस में नौकरी करते थे। चारों लोग विदेश में नौकरी के सिलसिले में कोपागंज थाना क्षेत्र के डांड़ी चट्टी स्थित सरवती इंटरप्राइजेज राहुल टूर एं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.