Mau News: इकबाल बने कोटेदार कल्याण समिति फतहपुर मंडाव के ब्लाक अध्यक्ष
मऊ, अक्टूबर 24 -- Mau News: दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। फतेहपुर मंडाव विकासखंड में कोटेदार कल्याण समिति की चुनावी बैठक शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, एकजुटता और कोटेदारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इकबाल अहमद को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी।समिति के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को आपसी समन्वय, सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर समिति के जिला सचिव वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष रामविलास सिंह, अखिलानंद मिश्र, कमल नाथ पांडेय, जयनाथ मौर्य सुफियान, हरि प्रकाश, रामानंद, सचिंद्र गुप्ता, परवेज आलम, अरविंद गुप्ता, फैयाज, रामप्रभाव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.