Mau News: इंदारा में मकान से 3.50 लाख के अवैध पटाखे का जखीरा बरामद
मऊ, अक्टूबर 29 -- Mau News: इंदारा/कोपागंज (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। जिले के थाना कोपागंज क्षेत्र अंतर्गत इंदारा कस्बा स्थित एक मकान में बने गोदाम में गत्तों और बोरों में छिपाकर रखे अवैध पटाखों के जखीरे को पुलिस टीम ने छापेमारी करके बरामद किया। बरामद अवैध पटाखों की कीमत 3.50 लाख रुपये आंकी गई है। अवैध पटाखे के मामले में मकान स्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में हुई छापेमारी के बाद पुलिस टीम अवैध पटाखों की खरीद-बिक्री के नेटवर्किंग को खंगालने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Mau News: इंदारा में मकान से 3.50 लाख के अवैध पटाखे बरामद, एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.