मऊ, जुलाई 5 -- Mau News: घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली अन्तर्गत मझवारा बाजार स्थित अदरी-मधुबन शहीद मार्ग पर रविवार की शाम करीब सात बजे किसी गाड़ी से लीक होकर सड़क पर करीब 200 मीटर तक इंजन आयल फैल गया। सड़क पर इंजन आयल गिरने से रास्ते से गुजर रहे कई बाइक सवार फिसलकर गिरने से दर्जनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पीआरवी ने उक्त स्थान पर आधा रास्ता बंद कर लोगों को एक लाइन से निकालना शुरू किया। कुछ देर बाद पीआरवी के चले जाने के बाद फिर से कई बाइक सवार फिसलकर गिरे और घायल हो गये। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सड़क पर फैला कीचड, चलाना मुश्किल देर शाम स्थानीय निवासियों और दुकानदारों ने सड़क पर गिरे इंजन ऑयल पर बालू व मिट्टी डालकर ढका जिसके बाद आवागमन सुचारु रुप से चालू हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...